जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियाद.

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। ऐसे में फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाना जरूरी है।

जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष गंभीरता से लिया गया। संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया, ताकि शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने महिला अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts