छठ और बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी कर बुरा फंसे कमेडियन यश माहेश्वरी,

कमेडियन यश माहेश्वरी ने हाल ही में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा की परंपरा पर आपत्तिजनक टिप्पिणी की जिसके बाद से बवाल मच गया है. एक कॉमेडी शो में ऑडिएंस के सामने बिहार के खिलाफ अपमानजक मजाक करने और फिर उस कंटेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करने के मामले में उनके खिलाफ FIR हुई है. पहली एफआईआर पटना के साइबर थाने में दर्ज कराई गई है.पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, पटना ने भी इस बात की जानकारी दी है. साइबर थाना की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि यूट्यूब चैनल @Almostyash (यश माहेश्वरी) पर बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की गई है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 नवंबर को कांड संख्या 1550/26 के तहत एफआईआर दर्ज की. पुलिस के मुताबिक, इस तरह की टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा होने की आशंका थी. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1), 79, 351 और 352 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) लगाई गई हैं. पटना साइबर पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यश माहेश्वरी ने मांगी थी माफी

बता दें, छठ के दौरान बिहार की मह‍िलाओं के सिंदूर पर आपत्‍त‍िजनक टिप्‍पणी करने के मामले में स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन यश माहेश्‍वरी को बिहार पुलिस ने गंभीरता से ल‍िया है. हालांकि, यश ने विवाद शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि मुझसे गलती हो गई. मेरा इरादा त्योहार या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts