नारी सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता-एसपी.

बांदा। शासन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत कस्बा चिल्ला में थाना चिल्ला पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाया और सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं को विशेष रूप से गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से छूता है या गलत नजर से देखता है, तो उसे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बताएं। चुप रहना सबसे बड़ी गलती है। इसके साथ ही महिलाओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया। आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108,अग्निशमन 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में गहनता से बताया गया।

साइबर अपराध के बारे में भी महिलाओं को सचेत किया गया। बताया गया कि फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और फर्जी लिंक से कैसे बचना है। अगर कोई भी साइबर ठगी हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करने को कहा गया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि मिशन शक्ति सिर्फ एक अभियान नहीं, ये हमारी बेटियों और बहनों को ताकत देने का संकल्प है। बांदा की हर बेटी को ये पता होना चाहिए कि उसके पीछे पूरी पुलिस खड़ी है। जो भी व्यक्ति महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी या साइबर अपराध करेगा, उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि वो दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा। बेटियों से अपील है डरो मत, चुप मत रहो। अगर कोई परेशान करे तो 1090 या 112 पर कॉल करो। तुम्हारी एक कॉल पर बांदा पुलिस पांच मिनट में तुम्हारे पास होगी। नारी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts