खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला,

राहुल गांधी ने शनिवार को दलितों के खिलाफ किए जाने वाले छुआछूत के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में संविधान का सम्मान करते हैं, तो उन्हें उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली वाली जगह पर शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करानी चाहिए.”प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना को SC/ST एक्ट के तहत अपराध माना जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि खरगे जी की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस के लोगों द्वारा मंच का शुद्धिकरण न सिर्फ निंदनीय और शर्मनाक है, बल्कि संविधान और SC/ST एक्ट का गंभीर उल्लंघन भी है. उन्होंने कहा कि घटना को 20 दिन बीत चुके हैं, फिर भी प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है. प्रियंका ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी टैग किया, जिसमें उन्होंने भी प्रधानमंत्री से FIR का आदेश देने की मांग की थी.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये हरकत छुआछूत के बराबर है, इसके लिए “बीजेपी-आरएसएस की सोच” को जिम्मेदार ठहराया और मांग की कि जिम्मेदार लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. राहुल गांधी ने कहा, “यह घटना बीजेपी-आरएसएस के लोगों की उस सोच को दिखाती है जो छुआछूत को बढ़ावा देते हैं, और वे नहीं चाहते कि दलित तरक्की करें, सम्मान के साथ जिएं और सफल हों.”

“हम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं… यह केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि खरगे को न्याय मिले.”राहुल गांधी ने कहा, “हम मांग करते हैं कि जिन्होंने ऐसा किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए. पीएम मोदी कहते हैं कि वह हर जाति के हैं और देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उत्तराखंड में उनकी पार्टी के अध्यक्ष ‘शुद्धिकरण’ का बचाव करते हैं.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts