कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकी ढेर,

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दक्षिण कश्मीर के लारू इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों को मार गिराया गया. मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की. कुलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है. CRPF के जम्मू-कश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा.कुलगाम के अखरान इलाके में 11 नवंबर को आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी को निशाना बनाया था. आतंकियों ने दोपहर 2:15 बजे फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे. हमले के बाद आरोपी घने पेड़ों और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे. जांच के दौरान घायल जवानों को लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट की तस्वीर दिखाई गई थी. जवानों ने उसकी पहचान हमलावरों में से एक के तौर पर की. पुलिस के अनुसार, लतीफ भट कुलगाम का रहने वाला है और घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकियों में शामिल है. उस पर दक्षिण कश्मीर में पहले भी कई हमलों में शामिल होने का आरोप है.

ऑपरेशन जारी रहेगा: CRPF स्पेशल DG

CRPF के जम्मू-कश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं और आगे की कार्रवाई के जरिए अभियान को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘स्थिति नियंत्रण में है. हमने ऑपरेशन शुरू कर दिया है और ऑपरेशन जारी रखेंगे, क्योंकि हमें कुछ सुराग मिले हैं. हमें कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर हमें उम्मीद है कि हम अभियान को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचा सकेंगे.CRPF के जम्मू-कश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने जवानों को ऑपरेशनल अनुशासन बनाए रखने, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाबलों को पूरी सावधानी और अनुशासन के साथ काम करने को कहा गया है.

घायल जवानों की हालत बेहतर, मेडिकल टीम की तारीफ

CRPF के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने जवानों की सेहत को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जवान भगवान की कृपा से ठीक हैं. इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जवानों को बहुत अच्छी और तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. खिरवार ने कहा, ‘जवान भगवान की कृपा से अच्छा कर रहे हैं. इसका श्रेय मेडिकल अधिकारियों को भी जाता है, जिन्होंने उनकी बहुत अच्छी और तुरंत देखभाल की.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts