किसानों के लिए विशेष गोष्ठी, कृषि योजनाओं की मिलेगी जानकारी.

मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने जनपद के किसानों से अपील की है कि 2 और 3 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा एवं कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। गोष्ठी में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी नवीन तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे कृषि संबंधी अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचने तथा गोष्ठी का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts