धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अलवर शहर की एनईबी थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट पुलिया के नीचे एक युवक धारदार हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल देवी सहाय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

युवक के कब्जे से धारदार छुरा बरामद हुआ है। उसकी पहचान सूरज पुत्र जितेंद्र, निवासी पुष्पेंद्र जाट का मकान, बहाला के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts