भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य प्रभारियों की नई सूची जारी की। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश प्रभारी की कमान सौपी गई है। इसके अलावा सतीश पूनिया को पंजाब प्रभारी बनाया गया है। तरुण चुघ को गुजरात प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इसके पहले विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री थे। नई जिम्मेदारियों के साथ BJP ने 2027–29 के चुनावी रोडमैप के लिए संगठनात्मक समीकरणों को भी साधने का संकेत दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े प्रभारी नियुक्त; जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी नियुक्त
पंजाब: सतीश पूनिया प्रभारी नियुक्त।
गुजरात: तरुण चुघ प्रभारी नियुक्त pic.twitter.com/S65UFnQ2a7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2026























































