जालौन में मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश वीरू अहिरवार घायल, दो साथी फरार।

जालौन में पुलिस और शातिर अपराधी वीरू अहिरवार के बीच हुई मुठभेड़ में वीरू अहिरवार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

घायल बदमाश वीरू को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।बता दें कि वीरू अहिरवार कल दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुआ था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी जालौन, डॉ. दुर्गेश कुमार, ने तीन टीमों का गठन किया था। वीरू अहिरवार के खिलाफ कई संगीन धाराओं में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

यह मुठभेड़ जालौन के आटा थाना क्षेत्र में हुई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts