अलवर शहर में यूआईटी प्रशासन अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को भी प्रशासन ने अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।
यूआईटी के तहसीलदार ने बताया कि मछली फैक्ट्री के पीछे, ग्राम केसरपुरा की पूर्व दिशा में दस बीघा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। इस जमीन का यूआईटी द्वारा कोई भूमि परिवर्तन स्वीकृत नहीं किया गया था। इस संबंध में अमरनाथ को नोटिस जारी किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जेसीबी के जरिए कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















