मकान का बरामदा गिरने से दो मासूम घायल।

अलवर जिले के उधोग नगर थाना अन्तर्गत क्षेत्र गांव सैयद खेड़ली निवासी हारून खां के नव निर्मित मकान कि छत का बरामदा भरभरा कर ढह गया जिसके नीचे खेल रहे दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गए।
जिन्हें ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर बाहर निकाला। जानकारी अनुसार जिसमें 5 साल का बच्चा आरान व 8 साल बच्चा सोहिल पुत्र राहुल खा को गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कि सूचना प्रशासनिक अधिकारीयों को देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल मौके पर नहीं पहुंचे जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts