‘ठाकुर हूं,कहकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी के लिए रख दी ईसाई धर्म अपनाने की शर्त.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला म्यूजिक टीचर के साथ यौन शोषण, मारपीट और जबरन धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर कानपुर की कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता मूल रूप से कानपुर के बारादेवी क्षेत्र की रहने वाली है और ग्वालटोली के एक स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर तैनात है.पीड़िता के अनुसार, वहां उसकी मुलाकात गिटार बजाने वाले अभिषेक उर्फ रौनी से हुई. अभिषेक ने खुद को हिंदू और ठाकुर बताकर शिक्षिका को अपने प्रेम जाल में फंसाया. 2023 से 2025 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार महिला का शारीरिक शोषण किया.

प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन

धर्मांतरण का दबाव और बंधक बनाकर शोषण

शादी के लिए दोबारा दबाव बनाने पर आरोपी ने अपनी असलियत उजागर की. उसने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि ईसाई है और उसका असली नाम अभिषेक क्लॉडियस है. उसने शर्त रखी कि शादी के लिए महिला को ईसाई धर्म अपनाना पड़ेगा. पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर गई, तो वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई. पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोपी के पिता और भाई पर भी रेप और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही, आरोपी ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी अभिषेक क्लॉडियस को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अन्य परिजनों की भूमिका और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है. साक्ष्य मिलते ही अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts