संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में स्थित United Nations मुख्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक तिब्बती प्रदर्शनकारी ने विरोध स्वरूप खुद को आग लगा ली। उसकी पहचान लोबगा रंगजेन के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पिछले लगभग 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था।

घटना शाम करीब 7 बजे ईस्ट 43rd स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और सर्विलांस फुटेज के अनुसार, रंगजेन पारंपरिक तिब्बती भिक्षु के वस्त्र पहने हुए था। उसने आत्मदाह से पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया।आग लगने के कुछ ही क्षण बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंचे और लगभग 15 सेकंड के भीतर आग पर काबू पा लिया। गंभीर रूप से झुलसे रंगजेन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से पुलिस को कई पर्चे मिले, जिनमें “चीन तिब्बत से बाहर जाए” जैसे नारे लिखे थे। यह संदेश तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन और “फ्री तिब्बत” अभियान से जुड़ा माना जाता है, जो तिब्बतियों के आत्मनिर्णय के अधिकार और Dalai Lama की तिब्बत वापसी की मांग करता है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 2009 से अब तक 150 से अधिक तिब्बतियों ने तिब्बत पर चीनी शासन के विरोध में आत्मदाह किया है। घटना की जांच जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts