कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

कोलकाता आर जी कर रेप-हत्या केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हमने नई स्टेटस रिपोर्ट रखी है. इसमें हमने यह भी बताया है कि निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.इस पर सीजेआई ने कहा कि सीबीआई ने बताया है कि जांच के आधार पर 7 अक्टूबर को सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो गई है. इसमें रेप और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं. स्टेटस रिपोर्ट यह भी बताती है कि मामले में दूसरे लोगों की भूमिका पर जांच जारी है. सीबीआई हॉस्पिटल में वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रही है. उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी हमें दी जाए.सीजेआई ने आगे कहा कि सीबीआई पीड़िता के माता-पिता के संपर्क में है. उन्हें जांच से जुड़े अपडेट दिए जा रहे हैं. 3 हफ्ते में नई स्टेटस रिपोर्ट दी जाए. हम देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट भी देखना चाहते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts