नक्सल विरोधी अभियान में तैनात स्नीफर डॉग मधुमक्खियों के हमले में मारी गई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। अभियान में सुरक्षा बलों के साथ तैनात एक स्नीफर डॉग मधुमक्खियों के हमले में मारी गई। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबल जंगल के अंदर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी कारणवश क्षति पहुंची और मधुमक्खियों ने सुरक्षा बलों और स्नीफर डॉग पर हमला कर दिया। जवानों ने खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन स्नीफर डॉग लगातार ड्यूटी में सक्रिय थी और मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत पशु चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्नीफर डॉग लंबे समय से सुरक्षा बलों की टीम का हिस्सा थी और कई अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी थी। उसकी सूंघने की क्षमता के कारण नक्सलियों द्वारा बिछाए गए कई आईईडी (IED) को समय रहते डिटेक्ट किया गया था। डॉग की मौत से जवानों में शोक की लहर है। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हर अभियान कितनी चुनौतियों से भरा होता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts