भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाये जा रहे छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास द्वारा विभिन्न कालेज में पहुंचकर लगातार चलाया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास व महासचिव अहमद अली रिजवी द्वारा तितावी कल्याणकारी इंटर कालेज मैदान में महाराणा प्रताप कुश्ती अखाड़े पर विंभिन्न शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा पहलवानों के बीच पहुंचकर छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों से छात्र बना जवानों को अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी के साथ आने की अपील की गई। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, आरक्षण लागू न करना, छात्र संघ बहाली,नौकरी व रोजगार जैसे मुद्दों को केवल समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही आवाज़ उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र ,नौजवानों के मुद्दों पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।अभियान के दौरान मुख्य रूप से अखाड़े के खलीफा सुनील कुमार बुड्ढा, पूर्व खलीफा फुरकान,खलीफा ओमकरण,खलीफा काला, जगबीरा कश्यप ,पहलवान आयुष,रियांश,शिवा, शिवम,दीपक,आनंद,
जुबेर सुमित काफी संख्या मे पहलवान उपस्थित रहे।















