राजगढ़ पुलिस ने 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, टोलकर्मियों पर किया था जानलेवा हमला

राजगढ़ (अलवर)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को परिवादी द्वारा एक गंभीर मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे एक युवक अपने दोस्तों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा। जब टोलकर्मियों ने टोल शुल्क मांगा, तो उसने गाली-गलौच करते हुए गाड़ी भगा दी। इसके बाद, 10 अप्रैल की मध्यरात्रि को वही युवक चार अन्य साथियों के साथ दोबारा टोल पर पहुंचा और टोलकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने टोल बूथ पर जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गोठड़ा कलां और बेहतूं कलां निवासी आरोपियों शौकीन खान और संजय खान को गिरफ्तार किया। दोनों पर पहले से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts