भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। शाहपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना शाहपुर पर खोये गुम हुए 10 स्मार्ट मोबाईल फोन अनुमानित कीमत 2,50,000 को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द। खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामीयों के चेहरे पर आयी मुस्कान।जनपद में खोये गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु लांच CEIR सेंट्रल Equipment Identity Register) Portal की सहायता से,थाना शाहपुर पर CCTNS कार्यालय में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड – ए तथा आरक्षी द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुम खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरो का विवरण व उसकी लोकेशन के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,50,000/- है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर पर आम-जनता को उनके खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आयी मुस्कान। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना शाहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।















