कमालपुर में रोहिंग्या मुसलमानों के आने की सूचना पर पुलिस का जांच अभियान, दो हिरासत में

शाहपुर: क्षेत्र के गांव कमालपुर में रोहिंग्या मुसलमानों के आने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए भारी पुलिस बल भेजा। शाहपुर थाने के कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र यादव व हरसौली चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह, कुटबा चौकी प्रभारी दीपक कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ भारी पुलिस बल कमालपुर के दारुल उलूम मौहम्मदिया मदरसे में पहुंचे।

मदरसे में 11 छात्र व दो अध्यापक मोहतमिन अब्दुल रहीम व मौहम्मद सालिम कारी मिले। उन्होंने बताया कि बाकी छात्र गांव के है जो अपने घर चले जाते है। पुलिस ने गांव में आ रही जमात के लोगो से भी पूछताछ की। महिला पुलिसकर्मियों ने घरों में जाकर महिलाओ से पुछताछ की।

देर रात चली जांच की कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनो कश्मीर में काम करते है। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर ईख के खेत मे घुस गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। पुलिस ने भागे व्यक्ति को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली। देर रात तक महिलाकर्मियों के साथ भारी पुलिस बल जांच करने में लगी हुई थी। पुलिस ने कमालपुर में जिस गाड़ी से कथित संदिग्ध महिला, बच्चों व पुरुष आए थे उस गाड़ी का पुलिस ने पता कर लिया है।

उसका चालक शाहपुर के गांव बसी का रहने वाला है। जिसने बताया कि वह गाड़ी में भट्टे पर मजदूरी करने वाली लेवर को मेरठ से लेकर आया था। जिन्हें लेकर वह राजस्थान जा रहा है। पुलिस ने चालक को कहकर गाड़ी व उसमें सवार लोगों को वापस बुलाया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह में बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है अभी जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts