मुज़फ्फरनगर । बुढ़ाना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेता मौलाना मोहम्मद इकबाल खां कादरी द्वारा सलीम राणा, निवासी रसूलपुर दभेड़ी, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर), को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के रूप में नामित किया गया। सलीम राणा लंबे समय से पार्टी के लिए कार्यरत थे और उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी हाई कमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
सलीम राणा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अखिलेश यादव जी का दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा और 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”















