मुज़फ्फरनगर: अल्पसंख्यक समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह

मुज़फ्फरनगर में माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पिछले 15 वर्षों से अल्पसंख्यक समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ज़फ़रयाब ख़ान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी उपस्थित रहे। संचालन समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष असद पाशा ने किया।

ज़फ़रयाब ख़ान ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी, विशेष रूप से छात्राओं को फ़ालतू के फ़ैशन से बचने और तालीम पर ध्यान देने की सलाह दी। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का मनोबल बढ़ाने में सहायक होते हैं। प्रमोद त्यागी ने शिक्षा को लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भले ही आधी रोटी खानी पड़े, लेकिन बच्चों को पढ़ाना चाहिए।

डॉ. अनुराधा वर्मा ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा दी, जबकि हाजी क़मरूज़म्मा एडवोकेट ने इस तरह के मोटिवेशनल कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। असद पाशा ने शिक्षा को भविष्य निर्माण का एकमात्र रास्ता बताते हुए इसे हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाने आलम, मौ. आसिफ़, हाफ़िज़ दानिश, इमरान सैफी, शहज़ाद गौर, शादाब क़ाज़ी समेत कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सलीम अहमद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts