भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली |कैराना-गौ तस्कर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है व तस्कर के कब्जे से एक जिंदा गौवंश पुलिस ने बचाया एवं मुठभेड़ के बाद अवैध तमंचा कारतूस कटान के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं।
शामली जनपद के कैराना क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कैराना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कैराना अलीपुर मार्ग बंबा पुलिया के पास गौ तस्कर प्रतिबंधित पशु की गोकशी की घटना करने की फिराक में है। सूचना पर कैराना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर गौ तस्कर की घेराबंदी की गई। तस्कर ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गौ तस्कर अंसार पुत्र अमीर उर्फ आमिर निवासी मोहल्ला छड़ियान थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तस्कर के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस एवं एक गोवंश बछड़ा, कटान में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि अंसार पर शामली जनपद के कैराना थाने में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है गिरफ्तार किए गए अन्सार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।















