महाकुंभ में भगदड़ से PM मोदी दुखी,

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंच गए, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई. इस घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है.अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि वह लगातार यूपी सरकार से संपर्क में हैं.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चार बार बात की थी. उन्होंने सीएम से घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से फोन कर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था.

महाकुंभ में कैसे मची भगदड़?

बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए रात करीब एक बजे जा रहे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई. इसमें कई तीर्थयात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस के जवानों ने हालात पर काबू पाया. इस घटना के बाद अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान रद्द कर दिया और सामान्य तरीके से स्नान किया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts