जनपद में चलने वाला 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान कैम्प का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग द्वारा,ब्लॉक कूकडा के पंचायत सभागार, सदर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन। जिस का संकल्प-HEW के अंतर्गत 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान हेतु।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा,अक्सीर खान, खण्ड विकास अधिकारी, सदर की अध्यक्षता में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग द्वारा ब्लॉक कूकडा के पंचायत सभागार, सदर में तीन नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के रूप में मनाये जाने ओर आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, विकास खण्ड सदर से आयी महिलाओं एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को जागरूक कर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पूजा नरूला सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर द्वारा बालिकाओं महिलाओं को जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मंे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। गौरव मलिक जिला संयोजक ग्रामीण समाज विकास केन्द्र एवं पैरालीगल वॉलंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक सेवा परिषद द्वारा महिलाओं को मिलने वाली सहायता, लोक अदालत की कार्यप्रणाली ओर जनसामान्य के हित में बनाये गये हैल्प लाईन नम्बरों 181, 1098, 1090, 102, 108 1076, 112 आदि के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा शर्मा, पैरामैडिकल स्टॉफ नर्स, वन स्टॉप सेन्टर, विकास खण्ड से शशी एवं निशा, ब्लॉक कॉडिनेटर, धनीराम पैरालीगल वॉलटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री सृष्टि सिंह, ग्रामीण समाज विकास केन्द्र कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts