मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 25 से 27 मार्च तक मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होगा,

जिसमें प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य आकर्षक आयोजन भी मेले का हिस्सा होंगे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम फाइनेंस, सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह आयोजन सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।















