शाहपुर। सोरम चौपाल पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया और देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, खाप चौधरी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आजादी हमें शहीदों के बलिदान से मिली है, इसलिए हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। सांसद हरेन्द्र मलिक ने युवाओं से शहीदों के संघर्ष से सीख लेने की बात कही, जबकि विधायक राजपाल बालियान ने किसानों और जवानों को देश की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह, खाप चौधरी सचिन, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विवेक बालियान, डॉ. गौरव सैनी, प्रमेश सैनी, धर्मवीर बालियान, श्यामपाल सिंघल और बजाज ग्रुप के पूर्व महाप्रबंधक जयप्रकाश सिंह समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गांव सोरम की ओर से सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों को शहीद भगत सिंह सेवा समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरशद गुड्डु और उनके साथियों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भावुक हो गया।
शहीद भगत सिंह सेवा समिति के पदाधिकारियों प्रमोद कुमार, विपिन बालियान, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, देशवीर, डॉ. प्रदीप भूरा, भरतवीर, जयप्रकाश सिंह और नीतू शर्मा ने बताया कि समिति हर वर्ष इस तरह के आयोजन कर शहीदों की याद को जीवंत रखने का प्रयास करती है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, पूर्व प्रधान शिवचरण सिंह, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, डॉ. देविंदर, जितेंद्र सिंह, डॉ. लोकेन्द्र, संदीप बालियान, मा विक्रम सिंह, हाजी अकरम कुरैशी, तोहिद त्यागी, नीरज प्रधान, अरविंद सर्राफ, संजय बैंक वाले, पर्णपाल सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।















