Nvidia CEO के अफेयर की ट्रंप को पहले ही थी जानकारी,

अमेरिका में Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुआंग के एक कारोबारी महिला के साथ कथित रिश्ते को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पहले ही सरकार को सतर्क कर दिया था.इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस मामले की जानकारी मई 2026 में चीन यात्रा के दौरान दे दी गई थी. हालांकि, ट्रंप ने इन दावों से अनजान होने की बात कही है.

इस पूरे मामले ने अमेरिकी राजनीतिक कारोबारी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. खास बात यह है कि जेनसन हुआंग दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia का नेतृत्व करते हैं अमेरिका की AI रणनीति तथा चीन के साथ तकनीकी व्यापार को लेकर भी उनकी अहम भूमिका रही है.

ट्रंप को पहले ही चेतावनी मिलने का दावा

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक को एक गोपनीय पत्र मिला था. इसमें Nvidia प्रमुख जेनसन हुआंग एलिस हुआंग के कथित रिश्ते को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह था. वहीं, CNN की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मई 2026 में चीन यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप को इस मामले की जानकारी दी थी. बताया जाता है कि एयर फोर्स वन में चीन जाते समय रुबियो ने ट्रंप को जेनसन हुआंग के कथित रिश्ते उससे जुड़े सुरक्षा जोखिमों के बारे में बताया था.

ट्रंप ने जानकारी होने से किया इनकार

मीडिया में आई इन खबरों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी पहले नहीं थी. व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम के बारे में कुछ समय पहले ही पता चला है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि संघीय जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं. हालांकि, CNN से बातचीत करने वाले एक सूत्र ने दावा किया कि चीन यात्रा के दौरान ही इस खुफिया जानकारी पर चर्चा हुई थी.

चीन पर जासूसी के आरोप, बीजिंग ने किया खारिज

इस पूरे विवाद के बीच चीन के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने चीन पर लगाए गए जासूसी से जुड़े आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप महज अटकलें हैं चीन की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को जेनसन हुआंग से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम की जानकारी पहले ही मिल गई थी क्या इसकी सूचना राष्ट्रपति ट्रंप को भी दी गई थी? हालांकि, कथित जासूसी रिश्ते से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts