सपा नेता पर चली गोलियां, माथे और जांघ में लगी बारूद.

बांदा। अतर्रा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आधी रात को रेलवे स्टेशन के पास ही फायरिंग कर दी। वारदात रात डेढ़ बजे की है। शिवपुरी मोहल्ले का निखिल गुप्ता अपने 3 दोस्तों के साथ बाइक से स्टेशन की ओर जा रहा था। साथ में सपा नेता राधेश्याम गुप्ता भी था। प्लान सिर्फ चाय पीने का था। लेकिन शरण सेठ के मकान के पास पहले से घात लगाए बैठे 5 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बाइक पर आए इन बदमाशों में से 3 तो बस के पीछे छिपे रहे और 2 सामने आ गए। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक इनमें एक का चेहरा खुला था बिसंडा के तेंदुरा गांव का राघव सिंह।
बिना कुछ बोले तमंचा निकाला और दो फायर कर दिए। पहली गोली की बारूद निखिल के माथे पर दाईं आंख के ऊपर लगी, दूसरी राधेश्याम की जांघ में जा धंसी। दोनों खून से लथपथ हो गए। इसके बाद बदमाश गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दोस्तों ने किसी तरह दोनों को उठाया और सीधे अतर्रा कोतवाली ले गए। पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि एक नामजद और4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रात में ही सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं, आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें तेंदुरा में दबिश दे रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts