फेस्टिव ग्लो आएगा गजब! चेहरा निहारते रह जाएंगे लोग,

फेस्टिव का मौसम अपने साथ लेकर आता है खूब सारी मस्ती, परंपराएं, खाना-खजाना और इसी के साथ संजने-संवरने के पल. धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिन का फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. इसके चलते लोग घर को सजाने से लेकर कपड़ों की खरीदारी करने तक कई तैयारियां करते हैं. इन सबके बीच समय निकालकर अपनी त्वचा का ख्याल भी रखें. इसके लिए आपको सैलून जाने के लिए बहुत सारे टाइम की जरूरत नहीं है, बल्कि आप नेचुरल चीजों से भी गुलाबी निखार पा सकती हैं.ब्यूटी एक्सपर्ट सुपर्णा त्रिखा ने फेस्टिव ग्लो के लिए फेस मास्क बनाने का तरीका बताया है. इसमें ज्यादातर वो इंन्ग्रिडएंट्स ही यूज किए गए हैं जो पारंपरिक रूप से बहुत पहले से त्वचा के लिए इस्तेमाल होते आ रहे हैं. इस वजह से आपको साइड इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहेगा. चलिए जान लेते हैं ये फेस मास्क बनाने का तरीका.

ब्यूटी एक्सपर्ट का सुझाव

सुपर्णा त्रिखा कहती हैं कि आपके घर में ही कुछ ऐसे इनग्रेडिएंट्स हैं जो काफी पावरफुल हैं. उन्होंने जो फेस मास्क बताया है वो खुद भी इसे इस्तेमाल करती हैं. अब फेस्टिव सीजन शुरू होने को हो ते इससे पहले आप भी थोड़ा समय निकालकर इस फेस मास्क को बनाएं और अपनी त्वचा को पोषण दें.

इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

आपको चाहिए होगा 3 चम्मच बादाम का पाउडर, 3 चम्मच चिरौंजी, पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियां 3 चम्मच, कॉर्न फ्लार 2 से ढाई चम्मच, केसर का पानी, दूध,

कैसे बनाएं फेस मास्क?

बादाम या इसके पाउडर को एक खलबत्ता में डालें. इसी के साथ चिरौंजी, गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट, कॉर्न फ्लार के साथ थोड़ा सा केसर का पानी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें. इसमें दूध डालकर एक बढ़िया स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब ये फेस मास्क लगाने के लिए तैयार है. आप इसे एक बार बनाने के बाद फ्रिज में लगभग एक सप्ताह तक स्टोर करके रख सकते हैं.

त्वचा को मिलेगा पोषण

इस फेस मास्क में जो इनग्रेडिएंट्स यूज किए गए हैं जो त्वचा को पोषण देंगे. बादाम में विटामिन ई समेत कई पोषक तत्व और गुड फैट्स होते हैं. वहीं चिरौंजी में भी ऑयल की अच्छी मात्रा होती है जो प्राकृतिक चमक लाने का काम करते हैं. इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा को तरोताजा बनाने के साथ ही टोन भी करेंगी. इसमें कॉर्न फ्लोर भी डाला गया है जो स्किन को कसने वाला एजेंट है और स्क्रब का काम भी करता है. केसर का पानी त्वचा को निखारकर ग्लो लाता है. दूध स्किन को मुलायम बनाएगा. कुल मिलाकर ये फेस पैक दाग-धब्बे कम करने से लेकर चमक लाने तक में कारगर है.

इस तरह लगाएं फेस मास्क

तैयार किए गए इस फेस मास्क को आप अपने पूरे चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई करें और कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद नम स्पंज की मदद से चेहरा साफ कर लें. इसे आप हफ्ते में दो से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts