छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना के लिए चलेंगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें

अलीगढ़। बिहार के प्रमुख पर्व छठ पूजा पर घर जाने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे 11 और 13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना तक 02258/02436 वंदे भारत विशेष ट्रेन संचालित करेगा।ट्रेन 02257/02435 पटना से 12 और 14 नवंबर को चलेगी।

यात्रियों की भीड़ के आगे पूजा स्पेशल ट्रेनें नाकाफी साबित हो रही है। नियमित ट्रेनों के स्लीपर कोच में सवार होने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रेलवे द्वारा विशेष वंदे भारत ट्रेन 02258 को 11 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह पांच बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर 06:28 बजे आएगी। दो मिनट ठहराव के बाद कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना होगी।

प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर होते हुए न्यू वेस्ट केबिन पास, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा में रुकते हुए पटना जंक्शन पर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 02257 (पटना-नई दिल्ली) 12 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह आठ बजे चलेगी। निर्धारित स्थानों पर रुकते हुए अलीगढ़ जंक्शन पर शाम 6:53 बजे आएगी। नई दिल्ली में 9:30 पहुंचेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल (02436/02435) 13 और 14 नवंबर को संचालित होगी।ट्रेन 02436 नई दिल्ली-पटना नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 10:21 बजे आएगी। कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, मिरजापुर, न्यू वेस्ट केबिन पास, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा में रुकते हुए पटना जंक्शन पर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 02435 पटना-नई दिल्ली 14 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह आठ बजे चलेगी। शाम 6:53 बजे अलीगढ़ आएगी। नई दिल्ली में रात 9:30 बजे पहुंचेगी।

फिलहाल, ट्रेन 02254 नई दिल्ली-पटना 26 नवंबर तक विशेष वंदे भारत प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार जबकि 02253 पटना से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती रहेगी।

आइआरसीटीसी की वेबसाइट में गड़बड़ी, काउंटर वालों को राहत
अलीगढ़ जंक्शन पर प्रतिदिन औसतन 20 टिकट तत्काल कोटे में बनते हैं। लेकिन मंगलवार को 35 बन गए। इसमें सर्वाधिक 20 टिकट विभिन्न ट्रेनों के वातानुकूलित कोच के हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts