एसपी का अपराधियों पर बड़ा प्रहार 42 गिरफ्तार.

बांदा। अपराधियों के लिए बांदा अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले की पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर ऐसा शिकंजा कसा कि एक ही दिन में 42 अभियुक्त सलाखों के पीछे पहुंच गए। पांच थानों की पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिले में पुलिस के इस बड़े एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के ताबड़तोड़ अभियान में सबसे बड़ी कार्रवाई थाना जसपुरा पुलिस ने की, जहां से 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। थाना बबेरू पुलिस ने 11, थाना चिल्ला पुलिस ने 07, थाना मरका पुलिस ने 05 और थाना कालिंजर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपराध और अपराधियों पर किसी भी कीमत पर नियंत्रण किया जाएगा। जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, शांति भंग करेगा या अपराध की दुनिया में कदम रखेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारी पुलिस टीमें हर थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बांदा की जनता निश्चिंत रहे, उनकी सुरक्षा के लिए बांदा पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है। अपराधियों के लिए बांदा में अब कोई जगह नहीं है। सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर पैनी नजर रखें और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अपराधियों और अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts