मुजफ्फरनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड में निकाले गए 47,000 रुपये आवेदक को वापस कराए।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना मंसूरपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 47,000 रुपये आवेदक अर्जुन राठी के खाते में वापस कराए हैं। अर्जुन राठी, ग्राम सोंटा के निवासी, के साथ 47,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। मंसूरपुर पुलिस ने बैंक को तुरंत सूचना देकर धोखाधड़ी से निकाली गई राशि को आवेदक के खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की।मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपदवासियों को सचेत करते हुए अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपने बैंक संबंधी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि साइबर धोखाधड़ी का सामना हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या निकटतम साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts