एमपीएल टी-20 का भव्य आगाज, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज टाइटंस ने अंबा वॉरियर्स को 27 रनों से हराया

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL T-20) का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल कुमार राय एवं मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मंडलायुक्त ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और भविष्य में यहां से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलते नजर आएंगे।

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर की गई तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यवस्थाएं देखकर प्रतीत होता है कि आयोजन पूरी तरह प्रोफेशनल ढंग से किया जा रहा है। तकनीक के प्रयोग से विदेशों में बैठे लोग भी इस टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एसोसिएशन को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक युद्धवीर सिंह, क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन राकेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी उपस्थित रहे।

पहले मुकाबले में अंबा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज टाइटंस की शुरुआत धीमी रही और टीम ने 6 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद ओनिक राणा और दीपक राणा ने 44 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। दीपक राणा ने 59 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए।

जवाब में अंबा वॉरियर्स की टीम 19.2 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। सार्थक ने 3 विकेट लिए जबकि रजत ऋतिक वत्स और नवीन ने दो-दो विकेट झटके। अंबा वॉरियर्स की ओर से हर्षित शेट्टी ने 52 और दिनेश ने 34 रन बनाए। दीपक राणा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में मोहम्मद शाहिद और रवि कौशिक ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि आदिल रजा थर्ड अंपायर रहे।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी और अरशद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शहर के प्रमुख उद्योगपति और वरिष्ठ नागरिकों में राकेश बिंदल, सतीश गोयल, विपिन जैन, मयंक बिंदल, नरेंद्र गोयल, करण स्वरूप, शंशाक जैन, सभासद अमित, निरंकार स्वरूप, अंकित संगल, अमित गर्ग, नवीन गर्ग, पराग बंसल और श्रवण कुमार आदि की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts