मिथुन चक्रवर्ती को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने X पर लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई जनरेशन्स को इंस्पायर करती है. ये ऐलान करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के सिलेक्शन ज्यूरी ने इस साल श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को उनके इंडियन सिनेमा को दिए आइकॉनिक योगदान के लिए अवॉर्ड देने का फैसला किया है.”















