मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान का स्कूलों में आयोजन

मुजफ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) एवं साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध और क्षेत्राधिकारी नई मण्डी ने किया। यह जागरूकता कार्यक्रम लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज, जानसठ रोड में आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने पुलिस टीम को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, महिला पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि) की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

साइबर पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग और एपीके फाइल से जुड़े खतरों के प्रति सतर्क किया। सुरक्षित पासवर्ड, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, संदिग्ध कॉल/मैसेज से सतर्क रहने जैसे बचाव उपाय समझाए। डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी गई और साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 व साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस आयोजन से युवाओं में सुरक्षा और साइबर जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts