मंत्री राकेश सचान ने की विभागीय समीक्षा बैठक

बांदा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माननीय मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को सर्किट हाउस बांदा में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री युवा अभियान (एमवाईएसवाई), विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट योजना तथा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) टूलकिट योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने विशेष रूप से सीएम युवा अभियान एवं एमवाईएसवाई योजना में जनपद बांदा की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में युवाओं और कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थियों के चयन से लेकर प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण तक की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि व्क्व्च् योजना से जुड़े उद्यमियों को प्रोत्साहित कर स्थानीय उत्पादों की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जिले के उत्पादों को व्यापक पहचान मिले। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि जिले में हजारों युवाओं को सीएम युवा अभियान और एमवाईएसवाई योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है। वहीं सैकड़ों कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी टूलकिट से जोड़ा गया है। मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाएं पहुँचें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। समीक्षा बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts