मंत्री मत्स्य विभाग ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बांदा। मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0 डॉ0 संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मत्स्य विभाग से सम्बन्धित कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने मत्स्य पालकों का पंजीकरण कराये जाने तथा मत्स्य पालकों का बीमा कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहकारी समितियों को और अधिक सक्रिय किये जाने तथा नई समितियों को बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एन एफ डी पी पोर्टल पर मत्स्य पालकों का रजिस्ट्रेशन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री मत्स्य पालक योजना तथा प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के अन्तर्गत पात्र एवं गरीब मछुवा समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित कराये जाने तथा मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य पालकों के लिए रोजगार बढाने के लिए कार्यवाही किये जाने के निर्देश मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को मत्स्य पालकों के लिए कैम्प लगाकर केसीसी बनाये जाने तथा कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि मत्स्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं में पात्र मत्स्य पालकों को प्राथमिकता पर पारदर्शिता के साथ लाभ र्प्रदान कराया जाए, इस कार्य में किसी र्प्रकार की शिथिलता नही होने पाये।
उन्होंने मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन हेतु तालाबों के पट्टों का आवंटन सम्बन्धित ग्राम व क्षेत्र में बृहद स्तर पर प्रचार कर आवंटित करने के निर्देश मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मत्स्य पालन के पोखरों में कब्जा व अतिक्रमण नही होने पाये। मछुवा कल्याण कोश तथा मछुवा आवास योजना के अन्तर्गत गरीब एवं पात्र मत्स्य पालकों का चयन करते हुए योजना का लाभ र्प्रदान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनें मत्स्य पालकों को गम्भीर बीमारी में आयुष्मान योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागीय जलाशयों में मत्स्य पालन हेतु आवंटन राजस्व संहिता में दिये गये नियमों के अनुसार आवंटन किया जाए। उन्होंने सक्रिय समितियों की बैठक कराये जाने तथा निष्क्रिय समितियों के स्थान पर नयी समितियों का गठन मत्स्य पालकों को सम्मिलित करते हुए कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। मत्स्य पालकों के पट्टों का आवंटन पारिदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने मत्स्य को प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी से समन्वय करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की बैठक आयोजित कराते हुए अधिक से अधिक पात्र मत्स्य पालकों को योजनाओं से लाभान्वित करायें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के बच्चों को शिक्षा तथा उनकी पुत्रियों के विवाह हेतु एक लाख की धनराशि दिलाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक निदेशक मत्स्य तथा जिला मत्स्य अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts