मोदी सरकार का कार्यकाल देशवासियों के परिश्रम व त्याग का परिणाम-मंत्री अजीत पाल

बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री इलेक्ट्रोनिक तथा सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल ने कहा कि मोदी जी का 11 वर्ष का यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल है। बीते 11 वर्ष कि यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं वल्कि खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम , त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। वर्ष 2014 के पहले भारत में भ्रष्टाचार , घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थीं।लेकिन अब विकास , अविष्कार और नवाचार की बातें हो रहीं है। पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे  विचोलिये खा जाते थे। लेकिन अब सीधे जनता के खाते में पैसे पहुँच रहे है।इससे पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे लेकिन आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है ।पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि विकसित भारत के अमृतकाल के 11 वर्ष पूरे हो गए है। जब दुनिया में आप्रेशन सिन्दूर का डंका बज रहा है।आपरेशन सिन्दूर एक सैन्य मिशन नहीं वल्कि यह हमारे संकल्प , साहस और बदलते भारत कि तस्वीर है।भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। मोदी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में न हो वल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव , लवलेश सिंह , अशोक त्रिपाठी जीतू , अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, प्रेम स्वरुप द्विवेदी, मनोज पुरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, पंकज रायक्रवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अमित सेठ भोलू, दुर्गा प्रसाद चौरसिया, संतोष नायक, संतोष राजपूत, लखन राजपूत, अनिल प्रजापति सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, शिक्षक, चिकित्सक व व्यापारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts