भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर के ग्राम बेलड़ा में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा अक्टूबर माह के मासिक सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो गंगनहर की पटरी पर स्थित ऐतिहासिक सेमल वृक्ष के स्थल पर हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सेमल वृक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जो ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखता था। इस वृक्ष के साथ ग्रामीणों की भावनात्मक जुड़ाव की चर्चा करते हुए मनीष चौधरी ने कहा कि इसे एक धरोहर के रूप में सहेजने की आवश्यकता है।यह वृक्ष ऐतिहासिक महत्व का था और 1857 में गंगनहर पर पुल के निर्माण के समय से यहाँ मौजूद था। वृक्ष के धराशायी होने के बाद अब ग्रामीणों ने इसकी रस्म तेरहवीं करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति संवेदनशील बनाना और उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाना आवश्यक है।सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया कि युवा पीढ़ी को ऐसी धरोहरों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, वृक्षारोपण और उनकी देखभाल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।















