संचारी रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर , चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष  मीनाक्षी स्वरूप ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में किया। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से संचारी रोगों के नियंत्रण और जागरूकता में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी और संदिग्ध रोगियों की पहचान कर उनकी जांच और उपचार की सूची बनाएंगी।जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखना, मच्छरों से बचने के उपाय करना, स्वच्छ पेयजल का सेवन, जलभराव से बचाव, और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए तो रोगों से सुरक्षा संभव है।नगर पालिका अध्यक्ष ने जागरूकता अभियान के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts