कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने उदयपुर-कोटा हाईवे पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी और प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी के नेतृत्व में दबिश दी गई।
मौके से बड़ी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें पिकअप गाड़ी में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम भी शामिल थे। पुलिस ने 200-200 लीटर के 9 ड्रम बरामद किए, जिनमें से कुछ ड्रम खाली थे।अभी तक मौके पर संयुक्त कार्यवाही जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।















