शिव चौक पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरानशहर के ऐतिहासिक शिव चौक पर आस्था, सेवा और सुरक्षा का सुंदर संगम देखने को मिला। लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहा। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने शिव चौक पर पहुंचकर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें फल वितरित कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने, यातायात को सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क नजर आए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील भी की, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।इस अवसर पर एएसपी सिटी सिद्धार्थ मिश्रा, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान, आबकारी चौकी प्रभारी शशि कपूर सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने स्वयं कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और सेवा भाव का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार सुरक्षा, सेवा और सहयोग की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रमुख पड़ावों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता व्यवस्थाओं को भी सक्रिय रखा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सके और जिले से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts