भारत में मौजूद ईरान के दूतावास के आधिकारिक X हेंडल से एक पोस्ट किया गया है. जिसमें एक मिसाइल वाली तस्वीर के ऊपर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है,’हम दिल गहराइयों से कश्मीरी अवाम की हिमायत के शुक्रगुजार हैं, आपकी तरफ से अपने रहनुमा (राह दिखाने वाला) के कातिलों से इंतेकाम जरूर लेंगे.तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,’इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने अपने समर्थन के लिए कश्मीर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
कश्मीरी अवाम ने ईरान को खूब दिया दान
दरअसल अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रही जंग में एक बार फिर दुनिया दो धड़ों में बंट गई है. कुछ लोग ईरान को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग अमेरिका-इजरायल की हिमायत कर रहे हैं. इसी तरह कुछ भारत के लोगों में भी देखने को मिला है. खास तौर पर कश्मीर के लोगों ने ईरान के लिए ना सिर्फ हमदर्दी का इजहार किया है, बल्कि बड़ी तादाद में लोगों दान भी दिया है. इसमें पैसों के अलावा बुजुर्ग महिलाओं ने अपने गहने उतारकर दान कर दिए, मासूम बच्चियों ने अपने कान की बालियां दान कर दीं और अनगिनत बच्चों ने अपनी गुल्लकें भी दान कर दीं.

ईरानी दूतावास ने जारी की डोनेशन से जुड़ी डिटेल
यहां यह भी बता दें कि ईरानी दूतावास की तरफ से मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही एक QR कोड भी जारी किया है, जिसपर जाकर लोग ईरान की मदद कर सकते हैं. QR शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’दूतावास के बैंक अकाउंट के जरिए मानवीय सहायता प्रदान करने में भारत के सम्मानित लोगों के समर्थन और एकजुटता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, सहायता वितरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के मकसद से, इस दूतावास ने नीचे दिए गए QR कोड के साथ एक समर्पित बैंक खाता स्थापित किया है. साथ ही दूतावास ने यह भी फर्जी लोगों को दान ना देने की भी अपील की है.
बैंक अकाउंट का नाम: Embassy of Iran
नया बैंक अकाउंट नंबर: 45027539287
IFS Code: SBIN0000691















