देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी, इंडिगो (InterGlobe Aviation Limited) ने दिग्गज वैश्विक विमानन नेता विलियम वॉल्श (William Walsh) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है.
विली’ के नाम से मशहूर वॉल्श का यह चयन इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
अगस्त में संभालेंगे कार्यभार
विलियम वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यरत हैं. IATA में उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके तुरंत बाद वह 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में अपनी नई भूमिका संभाल लेंगे. हालांकि, उनकी यह नियुक्ति अभी विनियामक अनुमोदनों















