पाकिस्तान में कथित ‘साइलेंट तख्तापलट’ की चर्चाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के परमाणु हथियारों से जुड़े बयान पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मुनीर के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया, साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाज़ी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए नुकसानदायक है।















