औरैया : तिरंगे का लोकार्पण और मिलेटस महोत्सव से जनपद में विकास की नई लहर

औरैया के ककोर स्थित तिरंगा मैदान में आयोजित तिरंगे के लोकार्पण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय मिलेटस महोत्सव/मेला कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने तिरंगे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली को मिसाल बताया और कहा कि जब अधिकारी अच्छा काम करते हैं, तो जनपद का विकास तेज़ी से होता है।

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने जनपद के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ये कार्य भविष्य में जनपद को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के महत्व पर बल दिया।

जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि वे जनपद को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और आने वाले समय में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में स्टेडियम की स्वीकृति मिल चुकी है और ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने देखा और सराहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts