बाँदा- जनपद बाँदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना मटौंध पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करों को खैरार रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।रात्रि को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रेलवे खैरार जंक्शन क्रासिंग के पास से 04 अभियुक्तों को गया गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 35 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । अभियुक्त उड़ीसा से बिहार व मध्य प्रदेश के रास्ते से अवैध सूखे गांजे की खेप लाते थे। तथा बांदा और आसपास के जनपदों में इसकी बिक्री करते थे । पुलिस द्वारा पूंछताछ करते हुए जानकारी की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी। जानकारी होने पर इन सभी के खिलाफ भी विधिक कार्यवाही की जाएगी । गिरफ्तार अभियुक्त सोना रतन,शिवप्रसाद राणा, विशेषण राणा उड़ीसा के निवासी हैं।अलखराम कुशवाहा हमीरपुर का निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है।















