Fssai ने बताया कैसे करें मिलावट की पहचान,गुड़ में बेकिंग सोडा, हल्दी में केमिकल रंग,

मिलावटी खाना हमारी सेहत के लिए साइलेंट जहर से कम नहीं होता है. इसी के चलते लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट तक में आ जाते हैं. हाल ही में फूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) की जांच में कई बड़ी फूड कंपनियों के प्रोडक्ट्स को सेहत के लिए असुरक्षित पाया गया है. इसमें बोतल बंद पानी से लेकर मिर्च पाउडर तक शामिल हैं जो मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए. आप कुछ सिंपल टेस्ट के जरिए घर पर भी फूड्स में मिलावट का पता कर सकते हैं.FSSAI की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की जाती है. आप हल्दी से लेकर देसी घी और गुड़ तक में कैसे मिलावट का पता कर सकते हैं. ये इस आर्टिकल में जानिए. गुड़ में बेकिंग सोडा की मिलावट की जाती है तो वहीं हल्दी के रंग को ज्यादा खिला-खिला दिखाने के लिए अलग से केमिकल वाले कलर तक डाले जाते हैं जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं.

 

देसी घी में मिलावट कैसे पता करें?

एक टेस्ट ट्यूब में 1 एमएल पिघला हुआ देसी घी डालें. इसमें 1 एमएल HCL एसिड मिलाएं. आधा चम्मच टेबल शुगर डालें. अब इन तीनों चीजों को 2 मिनट के लिए शेक करें. शुद्ध घी का कलर चेंज नहीं होता है, जबकि मिलावटी घी में एसिड लेयर का कलर गहरा लाल या पीला हो सकता है.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts