भारत-मलेशिया सैन्य अभ्यास में IED से निपटने की ट्रेनिंग,

भारत और मलेशिया की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाउ शक्ति-2026 के दौरान काउंटर-IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई.इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित इलाकों में विस्फोटक खतरों से निपटने की तकनीकों का प्रदर्शन किया,

बन निरोधक सूट का सिखाया गया इस्तेमाल

इस ट्रेनिंग में विस्फोटकों की पहचान, संदिग्ध जगहों की व्यवस्थित तलाशी, खतरे का आकलन और विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया. सैनिकों को EOD-7B बम निरोधक सूट के इस्तेमाल से भी परिचित कराया गया.इस अभ्यास में भारतीय और मलेशियाई सेना के कॉम्बैट इंजीनियर्स यानी सैपर्स की भूमिका को खास तौर पर दिखाया गया.

तालमेल बढ़ाना ट्रेनिंग का मकसद

आधुनिक युद्ध में सैपर्स दुश्मन के विस्फोटक खतरों से निपटने, सेना की आवाजाही के रास्ते सुरक्षित बनाने और ऑपरेशन को बिना बाधा आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.इस संयुक्त ट्रेनिंग का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, विस्फोटक खतरों से निपटने की क्षमता मजबूत करना और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में एक-दूसरे के अनुभव साझा करना है.

सातवां संस्करण हो रहा आयोजित

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति 2026’ का सातवां संस्करण 19 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मलेशिया के इपोह में आयोजित किया जा रहा है.इस अभ्यास में आधुनिक युद्धक्षेत्र के संचालन में ‘अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स’ (UAS) और ‘काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स’ (C-UAS) के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया है.मलेशिया में भारत के हाई कमीशन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर संयुक्त अभ्यास की तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके कैप्शन में लिखा, ‘भारत-मलेशिया रक्षा सहयोग को मजबूत करना: अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति 2026′. संयुक्त राष्ट्र (UN) के जनादेश के अध्याय VII के अंतर्गत, आतंकवाद-रोधी अभियानों और जंगल वारफेयर पर केंद्रित यह अभ्यास दोनों सेनाओं को सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान, सामरिक कौशल को निखारने, आपसी विश्वास और तालमेल इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने, तथा एक मजबूत और दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।’

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts