दिल्ली में सलमान खान के जिम में लगी आग,

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में सलमान खान से जुड़े एक जिम में 20 अगस्त, गुरुवार को आग लग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल पर आग लगी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.इससे पहले दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो. आग कैसे लगी है इसको लेकर भी अपडेट सामने आया है. चलिए जान लेते हैं कैसे हुई पूरी घटना.

सलमान खान के जिम में लगी आग

आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दमकल की गाड़ी आने से पहले ही जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल अधिकारियों ने बताया है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. हालांकि, जिम में कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts